शेष रह जाती हैं स्त्रियाँ

हर रोज सुबह
बसुली,कुदाल,फावडा़...
लिए हुए मजदूरों का झुंड
शहर की ओर भागता है।

हर रोज सुबह ही
भागते हैं चील,कौवे और गिद्ध.

हर रोज सुबह ही भागते हैं
पंडित, मौलवी और पादरी...

बस...
शेष रह जाती हैं स्त्रियाँ
और उनको निगलता हुआ अंधेरा...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता में गाँव की उपस्थिति

"कविता"

नींद गहरी है