वह और मैं


उसने कहा- 'मुझे देखो'
मैंने कहा - 'किताबें मुझे अधिक ‌पसन्द हैं'
फिर उसने कहा  - 'मुझे स्पर्श करो'
मैंने कहा - 'किताबों का स्पर्श मुझे अधिक प्रिय है।'
उसने कहा - 'तुम'
मैंने सुना - 'हम'
फिर क्या....
मैंने कहा- 'तुम मुझे सबसे अधिक प्रिय हो'
उसने कहा - 'किताबें मुझे अधिक प्रिय हैं....
© सुशील द्विवेदी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता में गाँव की उपस्थिति

"कविता"

नींद गहरी है