बाबी यार
बाबी यार
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
बाबी यार पर कोई स्मारक नहीं
सिर्फ एक खड़ी चट्टान, कब्र के बेडौल पत्थर की तरह
मुझे लगता है
मैं उतना ही पुराना हूं जितनी समूची यहूदी जाति
मैं खुद को एक प्राचीन इजरायली की तरह देखता हूँ
मैं प्राचीन मिस्र की सड़कों पर भटकता हूं
और यहाँ, क्रांस पर ,यातनाएँ झेलता हुआ मरता
और आज भी मुझ पर कीलों के निशान मौजूद हैं
मुझे लगता है कि मैं ही ड्रेफस हूं
फलस्तीनियों ने मुझे धोखा दिया
और अब फैसला दे रहे हैं
मैं एक पिंजरे में हूं,घिरा हुआ और कैद
मुझे सताया जाता है, मुझ पर थूका जाता है
झूठी निंदा की जाती है ,और
ब्रुसेल्स के भड़कीले कपड़ों में सुरुचिसम्पन्न सुन्दरियां
मेरे चेहरे पर अपनी छतरियां चुभोती किलकारियां मारती हैं
मैं खुद को बेलोस्तोक में एक लड़के की तरह देखता हूं
फर्श पर खू़न बिखरकर बहता है
बर और पबों के लीडर गुस्से में फट पड़ते हैं
और वोदका और प्याज की गंध मारते हैं
एक बूट मुझे पीछे फेंक देता है,मुझमें कोई ताकत नहीं बची
मैं व्यर्थ ही नरसंहार करने वाली भीड़ के आगे गिड़गिड़ाता हूं
उन्मादी नारों के आगे ' यहूदियों को मारो,रुस बचाओ'
एक अनाज व्यापारी मेरी मां को पीट रहा है
ओ मेरे दिल के प्यारे रुस! मैं जानता हूँ तुम स्वभाव से अंतरराष्ट्रीय हो
लेकिन अक्सर गंदे हाथ वालों ने
घृणा के नाम पर
तुम्हारे पवित्रतम नामों का दुरुपयोग किया है
मैं अपनी धरती की अच्छाई जानता हूँ
कितने अधम हैं वे यहूदियों से नफरत करने वाले
बिना किसी शर्म के खुद को वे 'रुसी जनता का गणराज्य' कहते हैं
मुझे लगता है कि मैं एन्नी फ्रेंक हूँ
अप्रैल में सबसे छरहरी शाख की तरह पारदर्शी
और मैं प्यार करता हूँ
इसकी व्याख्या जरुरी नहीं है
जरुरी है एक दूसरे की आँखों में झांकना
हम कितना कम देख पाते हैं, कितना कम समझते हैं
हम पत्तों से महरुम हैं, आकाश से महरुम हैं
तब भी कितना कुछ करने की गुंजाइश है
अंधकार भरे कमरे में हम एक दूसरे को गले लगा सकते हैं
" वे आ रहे हैं"
' नहीं ,डरो मत--
यह बसंत के खिलने की आवाजें हैं
उसकी आहट यहाँ आ रही है
जल्दी से
मुझे चुम्बन दो '
" वे दरवाजा तोड़ रहे है"
' नहीं यह बर्फ के टूटने की आवाज है'
बाबी यार पर जंगली घास सरसरा रही है
पेड़ बहुत नाराज दिख रहे हैं
यहाँ सबकुछ बेआवाज चीखता है,और मैं टोपी हाथ में लिए
अपने बालों को सफेद होते महसूस करता हूं
और मैं खुद एक बेआवाज लम्बी चीख हूँ
यहाँ दफनाए गये हजारों हजार लोगों के ऊपर
मैं हर बूढ़ा आदमी हूं जिसे यहाँ मौत के घाट उतार दिया गया
मैं वह हर बच्चा हूं जिसे यहाँ कत्ल किया गया
मेरी देह का रेशा- रेशा भी कभी यह न भूलेगा
"इंटरनेशनल" को तब तक गरजने और गूंजने दो
जबतक अंतिम यहूदी विरोधी को हमेशा के लिए दफनाकर भुला न दिया जाये
मेरे खून में कोई यहूदी खून नहीं
लेकिन यहूदी विरोधियों की नजर में मैं एक यहूदी हूँ
मरणशील गुस्से से घृणा किया जाता हुआ
इसीलिए मैं खुद को एक सच्चा रुसी कहता हूँ!
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
येव्गिनी येव्तुशेंको
अनुवाद- सुन्दर चन्द्र ठाकुर

टिप्पणियाँ