“गुलाबी चप्पल”

Susheel Dwivedi
Editor at Hastank
“गुलाबी चप्पल”

‘’बाई’ खुश थी
कि उसे मिलेगी  एक जोड़ी गुलाबी चप्पल
लाल हरे पीले चटक रंगों की बनी धारियों वाली गुलाबी चप्पल |
जिसकी बद्धी में
 सूअर के थूथुन जैसे
बड़े बड़े फूल जड़ दिए गये हो |
बा ई श बरस की बाई ने
देखा था  एक बार
दुधिया पैरों में
गुलाबी चप्पल |
हाँ ! तब से जिद कर लिया था
अपने बबूली छाल वाले पैरों की खर्रादार एडियों में
पहनेगी गुलाबी चप्पल !
बाई खुश थी ....!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता में गाँव की उपस्थिति

"कविता"

नींद गहरी है